मंत्री बनने पर मना जश्न


मंत्री बनने पर कलवा परिसर केला मुंब्रा। विधायक जीतेन्द्र आव्हाड को महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर ठाणे शहर और मुंब्रा कलवा परिसर के राकांपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशा और आतिश बाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। मंत्रीमंडल में आव्हाड का नाम पहले से तय होने के चलते कार्यकर्ताओं में पहले से ही भारी उत्साह था। ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में राकांपा ठाणे कार्यालय में बडी स्क्रीन लगाकर शपथ बिधी का सीधा प्रसारण किया गया।


एक दूसरे को मिठाई रिवलाकर मनाई खुशी जैसे ही मंत्री पद की शपथ के लिए जीतेन्द्र आव्हाड का नाम पुकारा गया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ ढोल ताशा बजाना शुरू कर दिया। और जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई रिवलाकर खुशी जताई। पार्टी के नगरसेवकों, पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं ने आव्हाड के कैबिनेट मंत्री बनने पर खुशी जताई है। ठाणे महासचिव प्रभाकर सावंत, संदीप जाधव, महिला कार्याध्यक्ष सुरेखा पाटिल, युवके अध्यक्ष मोहसीन शेख, और युवती अध्यक्ष प्रियंका सोनार शेष पृष्ठ 2 पर